फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM में भीषण हादसा: ओवरटेक के चक्कर में बाइक ट्रक में जा घुसी, एक की मौत, दो हुए घायल

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से दुर्गा पूजा देखने बाइक से गौरेला आ रहे बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। बाइक ट्रक से ओवरटेक के दौरान पिछले चक्के में जा घुसी। हादसे में बाइक में बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा एक एक बैठे युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है। पूरा मामला गौरेला थाना के मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली वेंकटनगर मुख्य मार्ग का है, जहां पर हर्राटोला गांव के पास आज एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार तीन युवक राम सिंह, नोहर सिंह और दुर्गेश सिंह तीनों बाइक में गौरेला दुर्गा देखने के लिए आ रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक हर्राटोला गांव के नजदीक पहुंची ही थी कि बाइक चला रहा राम सिंह एक ट्रक से बाइक को ओवरटेक करने के लिए आगे बढ़ा ही था कि अचानक बाइक ट्रक के पिछले चक्के में जा घुसी। ट्रक चालक को जैसे ही अहसास हुआ वो तत्काल ट्रक को साइड किया। लेकिन जब तक बाइक सवार तीनों युवक ट्रक की चपेट में आ चुके थे। आसपास के लोग और पुलिस के यातयात विभाग की टीम तत्काल घायलों इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान नोहर सिंह जो बाइक में बैठा हुआ था। उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे राम सिंह और बाइक में बैठे दुर्गेश सिंह को भी चोट आई है। दोनों खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिसिया कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जहां पर घटना घटित हुई है। वहां पर पूर्व में ही पुलिस प्रशासन के द्वारा स्टॉपर लगा कर रखा गया था। पर अज्ञात लोगों के द्वारा स्टॉपर को हटा दिया गया। फिलहाल, मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें