फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर पेंड्रा पुलिस ने एक सफलता हासिल की है। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सिलपहरी गांव के मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के जैतहरी(अनुपपुर) से अवैध शराब लेकर छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए दोनो शराब तस्कर पहुचे थे। दरअसल पेंड्रा पुलिस को मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब लेकर मोटरसाइकिल से दो तस्कर शराब की खेप छोड़ने सिलपहरी गाँव पहुचने वाले है जिसके बाद पुलिस योजनाबद्व तरीके से घेराबंदी कर रही थी उसी दौरान आरोपियो की नजर पुलिस पर पड़ गई और वे पुलिस टीम को अचानक अपनी ओर आते देख तस्कर घबराकर अंग्रेजी शराब से भरे झोले और बोरे को सिलपहरी गांव के पास मुख्य मार्ग पर झाड़ियों में फेंककर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के जैतहरी (अनुपपुर) निवासी सुनील कुमार गुप्ता और जग्गू कोल के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के पास से 138 पाव मध्यप्रदेश की बनी हुई गोवा अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसे मध्यप्रदेश से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में खपाने के लिए लाया गया था। इसके साथ ही पुलिस शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में तो आरोपियों के द्वारा पहली बार शराब लेकर छत्तीसगढ़ आना बतलाया जा रहा है पर मुखबिरों का कहना है कि ये लोग लंबे समय से अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं और शराब सप्लाई की जिम्मेदारी निभाते थे। फ़िल्हाक पेंड्रा पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई रूट और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।फिलहाल इस मामले में पुलिस आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें