फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से स्टंट और रील्स के लिए वीडियो बनाना युवक को पड़ा महंगा, बाइक जब्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा मुख्यमार्ग पर स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट करना और रील्स के लिए वीडियो बनाना युवक को महंगा पड़ गया है। शोसल मीडिया में स्टंट का वीडियो आने के बाद यातयात पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए उसकी बाइक जप्त कर ली है और मामले में 6500 रुपए की चालानी कार्यवाही करते हुए ड्रायविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पेंड्रा के मुख्यमार्ग पर स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल से स्टंट करना और वायरल होने के लिए सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनवाना युवक को उस समय महंगा पड़ गया जब युवक रील्स और शोसल मीडिया के लिए वीडियो बनवा रहा था बाकायदा एक अन्य युवक दूसरी बाइक पर आगे से स्टंट दिखा रहे बाइक सवार का वीडियो बना रहा था, उसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बना लिया और शोसल मीडिया में वायरल कर दिया,,वीडियो वायरल हुआ होने के बाद यातयात पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर पेंड्रा के पुरानी बस्ती निवासी निखिल कुशवाहा पिता गोपाल कुशवाहा को मामले में पकड़ा और बाइक को जप्त करते हुए मामले में मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत बाइक सवार पर 6500 रुपये की चालानी कार्यवाही की है साथ ही बाइक चलाते हुए स्टंट दिखाने वाले युवक के ड्रायविंग लाइसेंस निरस्तीकरण करने की भी कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी है,,साथ ही जीपीएम पुलिस अधिकारियों ने बाइक से स्टंट करने वाले व खुद के साथ अपनी जान जोखिम में डालने वालो को शख्त लहजे में कड़ी चेतावनी दी है कि वे किसी भी हाल में बख्से नही जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें