गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में देर रात जमकर बारिश हुई जिससे कई इलाको में जल भराव की समस्या देखने को मिली, वहीं गौरेला से पुराने गौरेला को जोड़ने वाले अमरकंटक रोड़ स्थित रेलवे के अंडर ब्रिज में बारिश का पानी 3 फुट भर गया उसी समय पुलिस की 112 आपातकालीन सेवा को भी पुराने गौरेला होकर किसी इमरजेंसी सेवा में जाना था और वह अंडर ब्रिज से निकलने का प्रयास किया जहां पर 112 की गाड़ी फस गई। जिसके बाद 112 के चालक ने गाड़ी निकालने का काफी प्रयास किया पर 112 की गाड़ी बन्द हो गई और वही फंस गई।