गौरेला के वार्ड क्रमांक 10 में देररात दशगात्र के कार्यक्रम के दौरान पुराने जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों पर पिता पुत्र ने तलवार से हमला कर दिया है। हमले एक को गंभीर चोट आई है तो दूसरे को मामूली चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित भाइयों की शिकायत पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 भट्ट मोहल्ले का है। जहां पर कल एक व्यक्ति के निधन के बाद दशगात्र का कार्यक्रम चल रहा था और रात हो गई थी। जिसमेें वहीं पास के रहने वाले संदीप भट्ट और सौरभ भट्ट भी जुटे हुए थे। उसी दौरान पास के रहने वाले गोविंदा नामक युवक पुराने किसी जमीन के विवाद को लेकर दोनों भाइयों से विवाद करने लगा। एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए गोविंदा वहां से निकल गया और अपने घर चला गया और कुछ देर बाद अपने घर से अपने पिता सेवा सिंह के साथ वापस कार्यक्रम स्थल पहुचा में तलवार लेकर पहुचा और अचानक गाली गलौज करते हुए संदीप पर तलवार से हमला कर दिया। भाई पर तलवार से हमला होते देख संदीप का भाई भी सौरभ भी बीच बचाव किया तो आरोपियो ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों पिता पुत्र मौके से फरार हो गए। जिसके बाद खून से लथपथ संदीप भट्ट और सौरभ भट्ट गौरेला थाने पहुंचकर दोनों आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों आरोपियो के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।