फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे अमित जोगी बोले- यहां पर मूर्ती लगेगी या फिर मेरी लाश जाएगी, जानें मामला

Digvijay Singh Updated Tue, 27 May 2025 03:09 PM IST

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्व. अजीत जोगी की मूर्ति चोरी और खंडित करने के मामले में अब प्रशासन ने मूर्ति को स्थापना स्थल पर लगवाने से रोका है जिसके बाद मौके पर जोगी समर्थकों में जमकर नाराजगी देखने को मिल रही है। अमित जोगी मौके पर ही अनशन पर बैठे हुए है और अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यहां पर मूर्ति लगेगी या फिर या से मेरी लाश जाएगी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरा मामला स्व अजीत जोगी की मूर्ति ज्योतिपुर तिराहे से अनावरण स्थल से चोरी और फिर खंडित किये जाने से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद पूरी घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा कल मूर्ति बरामद कर लिया और समर्थकों कद द्वारा अस्थाई रूप से मूर्ति का सुधार कार्य कराकर व्यवस्थित किया गया पर जब अनवारण स्थल में लगाने की बारी आई तो प्रशासन के द्वारा विधिवत अनुमति के बाद ही मूर्ति लगाए जाने की बात कहने लगी। जिसके बाद जोगी समर्थकों में जमकर नाराजगी देखने को मिल रही है तो अनवारण स्थल पर ही कल सुबह से अमित जोगी मौजूद है और लगातार पूरे घटना क्रम पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। मौके पर बैठे अमित जोगी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि या तो अनावरण स्थल पर मूर्ति लगाई जाएगी या तो यहां से मेरी लाश जाएगी। वहीं मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल को बुला लिया गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय प्रशासन के लोग व जोगी समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें