फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही में ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौके पर हुई मौत, नाराज लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया जिससे शिक्षक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया है। मामले में मरवाही पुलिस मर्ग कायम कर जांच मे जुट गई है। मामला जिले के मरवाही थाना क्षेत्र का हैं जहां मरवाही के ग्राम चलचली में मुख्यमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गए जिसमे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक निवासी परासी ऋषि दीक्षित, को रौंद दिया था। हादसे में शिक्षक ऋषि दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचे स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचा दिया और नाराज लोगो के द्वारा घटना को अंजाम देने वाले ट्रेक्टर को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक अपने गांव से मरवाही की ओर आ रहे थे की तभी चलचली तिराहे के पास मनेंद्रगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया जिससे शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौका देखकर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें