दुर्ग में अंडा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद जिला प्रशासन के दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग लगाने के समय कबाड़ी दुकान बंद थी इसी दौरान अज्ञात कारणों ने दुकान में रखे कबाड़ में आग लग गई। आग से आसपास रहने वाले दहशत में आ गए थे की कही उनके घर तक आग न पहुंच जाए। दमकल विभाग को गाड़ियों मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लिया है। अंडा बस स्टैंड के पास जावेद अंसारी की कबाड़ी की दुकान है जिसके आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग के समय कबाड़ी दुकान बंद थी मालिक ईद पूर्व पर दुकान बंद रखा था और वहां अपने घरेलू काम से दुर्ग गया हूं था। लोगो ने आग की सूचना मालिक को दी गई। वही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग का नुकसान का आंकलन अभी नही किया गया। वही पुलिस आग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए एक गाड़ी रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।