फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Fire: झाड़ियों में लगी आग फैली, धू-धू कर जलने लगा मोबाइल टॉवर, दमकल ने पाया काबू

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Updated Tue, 03 Mar 2026 03:49 PM IST

दुर्ग के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल टॉवर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचकर काबू पाया। आग लगने से मोबाइल टॉवर में लगे केबल जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

भिलाई के सेक्टर-8 स्थित जियो मोबाइल टॉवर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोबाइल टावर में आग लग गई। जानकारी के अनुसार मोबाइल टॉवर के आसपास झाड़ियां हैं। झाड़ियों में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगाई थी जो आग मोबाइल टॉवर तक पहुंच गया और टॉवर में लगे हैवी केबल में देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया और धू-धू कर जलने लगा। 

धुएं का गुबार इतना भीषण था कि वह काफी ऊंचाई तक आसमान में साफ दिखाई दे रहा था। आग की सूचना मिलने पर भिलाई नगर थाना पुलिस जिला प्रशासन और बीएसपी के फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें