फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील का शौक पर महंगा: इंस्टा पर फायरिंग का वीडियो किया अपलोड, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक

Thu, 12 Feb 2026 09:31 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सोशल मीडिया पर पिस्टल नुमा हथियार से फायरिंग करते हुए वीडियो बनाकर रील अपलोड करने के मामले में मोहन नगर पुलिस ने एक मुख्य आरोपी सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वीडियो के वायरल होने के बाद की गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई है।

वर्ष 2019 का वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई यह घटना वर्ष 2019 की बताई जा रही है, जब आरोपियों ने पिस्टल नुमा हथियार से फायरिंग करते हुए वीडियो बनाया था और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। यह आरोपी दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इन युवकों को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि उन्हें भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना को दोबारा न करने की सख्त हिदायत भी दी।

कान पकड़वाकर मंगवाई माफी, न्यायालय में किया पेश पुलिस ने आरोपियों से कान पकड़वाकर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। इसके बाद, पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर फायरिंग का रील अपलोड करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान जयदीप कांडा के रूप में हुई है। 

उसके साथ सहयोगी पवन सिंह और गगन दीप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर हथियार के प्रदर्शन और गलत गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें