फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में खूनी संघर्ष: पानी भरने को लेकर दो पक्षों में बवाल, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी चली; 8 से अधिक घायल

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Updated Sat, 23 May 2026 10:47 PM IST

दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के डांडेसरा गांव में शनिवार देर शाम पानी भरने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में लाठी, रॉड और कुल्हाड़ी का खुलकर इस्तेमाल किया गया।

घटना में आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डांडेसरा गांव में भीषण गर्मी के कारण पानी का भारी संकट गहराया हुआ है। गांव में पानी के लिए सीमित संख्या में ही ट्यूबवेल उपलब्ध हैं। पानी की बर्बादी रोकने या अपने अधिकार को लेकर ट्यूबवेल के स्टार्टर पर ताला लगा दिया गया था। इसी ताला लगाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।

यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में जमीन को लेकर भी विवाद था। उनके बीच आए दिन वाद विवाद होता रहता था। हालांकि, इस प्रकार का खूनी संघर्ष पहले कभी नहीं हुआ था। पुलिस इस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें