फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai: गैस सिलिंडर लेने गए युवक के साथ बाउंसरों ने की मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Updated Thu, 26 Mar 2026 05:21 PM IST

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के शताक्षी गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर लेने पहुंचे एक ग्राहक के साथ बाउंसरों ने धक्का-मुक्की करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाउंसर ग्राहक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए, उसे खींचते नजर आ रहे हैं। इस घटना से मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों में भी आक्रोश फैल गया।

पूरी घटना कल यानी बुधवार की बताई जा रही है। जहां एक ग्राहक सिलिंडर लेने के लिए शताक्षी गैस एजेंसी गया हुआ था। वहां बड़ी संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गैस एजेंसी संचालक ने बाउंसर तैनात कर रखे थे। इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि तीन से चार बाउंसरों ने पहले ग्राहक का कॉलर पकड़कर लाइन से बाहर निकलकर उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अन्य ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौजूद लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि इस घटना की शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर मारपीट करने वाले बाउंसरों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें