फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धमतरी में टमाटर से भरे वाहन का आरटीओ ने काटा 28 हजार का चालान, किसान ने जताया विरोध

धमतरी में एक किसान के टमाटर से भरे वाहन का आरटीओ के द्वारा 28 हजार का चालान काटने का मामला सामने आया है।जबकि वाहन में भरे टमाटर की कीमत 26 हजार रुपये बताई जा रही है।जिससे नाराज किसान ने अनोखा प्रदर्शन किया। टमाटर से भरे पिकअप वाहन को कलेक्ट्रेट के सामने रखकर अपना विरोध जताया। साथ ही आरटीओ द्वारा काटे गए भारी भरकम जुर्माना को उनके साथ नहीं नाइंसाफी बताया। दरअसल केशकाल का किसान शब्बीर शाह टमाटर की खेती करता है,जो अपने उपज को पिकअप वाहन में भरकर बचने के लिए धमतरी मंडी आ रहा था।तभी रास्ते में आरटीओ ने उन्हें रोक लिया और ओवरलोड होने की बात कही।जिस पर किसान ने दुबारा गलती नहीं होने की बात आरटीओ के अधिकारियों से कही। जिस पर आरटीओ वाले ने उन्हें जाने के लिए कहा, जैसे ही किसान सब्जी मंडी पहुंचा उसके मोबाइल में ऑनलाइन चालान काटने की जानकारी उन्हें मिली। आरटीओ द्वारा उनके वाहन का 28 हजार रुपए का चालान काट दिया गया।किसान ने कहा कि उसके वाहन में भरे टमाटर का कीमत कुल 26 हजार है और 5 हजार रुपये में गाड़ी किराए करके वह धमतरी आया था। ऐसे में 28 हजार रुपये चालान काटने से किसान काफी हैरान और परेशान हो गए हैं।किसान ने कहा कि वह कर्ज लेकर खेतों में टमाटर का फसल लगाए हैं,साथ ही किसान का कहने की भारी भरकम जुर्माना को वह किसी भी हाल में अदा नहीं कर पाएंगे।वही छत्तीसगढ़ किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक ने इसे किसानों के साथ ज्यादती बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें