धमतरी जिले में एक पुलिस आरक्षक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।वही सूचना मिलते ही अर्जुन पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मृतक आरक्षक ने किन कारणों के चलते यहां कदम उठाया है यहां एक बड़ा सवाल है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रावणगुड़ा निवासी नकुल ध्रुव धमतरी पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था।जो कुछ दिनों से पुलिस लाइन में गैरहाजिर था। जानकारी अनुसार मृतक अपने रुद्री स्थित घर से रविवार को अपनी पत्नी को बाल काटने जा रहा हूं कह कर निकाल था। इसके बाद पत्नी ने शाम को पत्नी ने मृतक को घर आने के लिए कॉल किया, जिस पर मृतक ने खाना खा लो मैं आ जाऊंगा घर बात कही। वही सोमवार को पत्नी द्वारा फिर से कॉल किया अपने पति को लेकिन पति द्वारा कॉल का जवाब नहीं दिया गया। वही आज सुबह मृतक की पत्नी ने उसकी तलाश के लिए, मृतक के पैतृक गांव ग्राम रावणगुड़ा में उसके दोस्तों और परिजनों को कॉल किया। इसके बाद कुछ लोग मृतक के घर जाकर देखे तो वह फांसी के फंदे से लटका हुथा था। जिसके बाद थाने में इसकी सूचना दी गई। सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अर्जुनी पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वही मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।