धमतरी पुलिस द्वारा अब नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए नजर आ रही।धमतरी पुलिस द्वारा फिर एक नशे के 2 सौदागर को गिरफ्तार किया है,वही कुछ दिन पूर्व भी पुलिस द्वारा ऐसे ही एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस को सुन्दरगंज वार्ड स्थित डागा धर्मशाला के पास हेरोइन (चिट्टा) की कुछ लोग द्वारा अवैध बिक्री करने की सूचना मिली थी।जिसके बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी में मोहम्मद शाहिर खत्री उम्र 21 वर्ष और मंदीप सिंह उम्र 32 वर्ष दोनों ही निवासी सुन्दरगंज वार्ड को मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचते पाए जाने पर पकड़ा गया है,जिनके पास से कुल 2.4 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत लगभग 48 हजार रुपए जब्त किया गया है। इसके साथ ही मौके से सिल्वर फॉयल, नगदी 30, एक लाईटर, तथा दो मोबाइल फोन कीमत लगभग 20 हजार रूपये को भी जप्त किया गया। वही दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी नरेन्द्र उर्फ निखिल निर्मलकर और खिलेश उर्फ सोनू देवांगन के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी।जिसके पास से 1.5 ग्राम हेरोइन को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।