धमतरी जिला पुलिस द्वारा अपराध और नशे के बढ़ते व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए कुंभकर्णी नींद से जग चुकी है। धमतरी पुलिस द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रों अंतर्गत नशे के सौदागरों जुआरियों पर करवाई की गई है। जहां पुलिस द्वारा ताश पत्ती के प्रेमी सहित गंजा और हेरोइन का व्यापार करने वाले पर शिकंजा कसते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामला कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डिपो पारा स्थित कला मंच के पास एक युवक अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेच रहा है।जिस पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की गई,जहां रवि सोनी निवासी जोधापुर वार्ड को पकड़ा गया।जिसके पास से लगभग 6 हजार रुपए के हेरोइन बरामद किया गया,वही पुलिस ने हेरोइन, मोबाइल नगदी रकम सहित अन्य सामानों को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरा मामला दूसरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां पुलिस गंजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।बताया गया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल से मादक पदार्थ गांजा लेकर डांडेसरा की ओर जा रहा है। सूचना पर कुरूद पुलिस द्वारा डांडेसरा नहर पुल के पास संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज कुमार ध्रुवंशी निवासी कसही थाना कुरूद का रहने वाला बताया।जिसके पास लगभग डेढ़ किलो गंजा बरामद किया गया।वही पुलिस ने बरामद किए गांजा और बाईक को जब्त किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीसरा मामला तीसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन आरोपियों के उपर करवाई की है। बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सोरिद नगर शांति घाट के पास कुछ लोग ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। जिसपर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर गोपाल साहू निवासी मराठापारा, गजेन्द्र माहू निवासी सांकरा और धमेन्द्र साहू निवासी लिमतरा जुआरियों को पकड़ गया।वही जुआरियों के पास से नगदी रकम लगभग 15 हजार रुपये, कार सहित अन्य सामानों को जब्त किया है।