फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धमतरी में रतनजोत के बीज खाने से नौ बच्चे बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

Digvijay Singh Updated Thu, 23 Jan 2025 02:21 PM IST

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा-सी गांव में रतनजोत के बीज खाने के चलते 9 बच्चे बीमार हो गए है। वहीं सभी बच्चों को इलाज के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंहा पर सभी का इलाज जारी है।इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि मंगलवार को 9 बच्चे स्कूल से लौटते समय खेलते खेलते हुए रतनजोत के बीज को खा लिया था। इसके बाद धीमे धीमे कुछ घंटों बाद सभी बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ी गई और उल्टियां होने लगी।जब अचानक तबियत खराब होते परिजनों ने देखा तो बच्चों पूछताछ किया। जिसपर बच्चों ने बताया कि स्कूल से आते वक्त खेलते खेलते में रतनजोत के बीज खाए थे।जिसके बाद 11 बच्चों को रात में ही जिला अस्पताल में लाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सेमरा-सी गांव के रतनजोत के बीच खाने के चलते 11 स्कूली बच्चे आए थे। जिसमे से 2 बच्चों को तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया।क्यो की वह उस बीच का सेवन नही किये थे। बाकी 9 बच्चों बच्चों का इलाज जारी है,और सभी बच्चे खतरे से बाहर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें