फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में चमत्कार, फ्रीजर में बनी बर्फ से शिवलिंग की आकृति, बाबा अमरनाथ मानकर पूजा कर रहे लोग

पवित्र सावन माह की शुरुआत हो गई है,देशभर में लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए है।साथ ही शिवालयों में भक्त आस्था एवं पूरी श्रद्धा के साथ जल अर्पित कर मनोकामना भगवान शिव से मांग रहे है। वही धमतरी शहर के बनियापारा में एक चमत्कार देखने को मिला है।जहां फ्रीज के भीतर फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग की आकृति बनी हुई थी।इसे भक्त बाबा अमरनाथ मानते हुए पूज रहे थे।जानकारी होने पर श्रद्धालु पहुँच कर बाबा बर्फानी का दर्शन कर रहे है। बता दें कि बनिया पारा निवासी अरूण फुटान उज्जैन महाकाल दर्शन पर निकले हैं।रविवार की सुबह उनके घर के फ्रिज में उनकी पत्नी ने फ्रिज खोला तो अंदर बर्फ का शिवलिंग बना हुआ था।जिसे देखकर वह हैरान हो गई और इसे भगवान भोलेनाथ का चमत्कार मानकर परिवार सहित पूजा अर्चना की गई।परिवार के लोगों ने कहा कि सावन के इस पवित्र महीने में भगवान बर्फानी ने दर्शन दिए है।जो उनके लिए सौभाग्य की बात है,जबकि लोग कठिन और दुर्गम रास्तों को पार कर अमरनाथ बाबा बर्फानी का दर्शन के लिए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें