धमतरी के बठेना वार्ड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कलयुगी नाती ने अपनी नानी को डंडा से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं हत्या करने के बाद अपनी मां के ऊपर भी हमला किया है, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी लोमन ध्रुव अपनी मां पूर्णिमा के साथ बठेना वार्ड में अपने नानी के घर में रहते हैं। जो सोमवार की रात अपने नानी को डंडा से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही अपनी मां के ऊपर भी डंडा से हमला किया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने अमर उजाला टीम को बताया कि आरोपी युवक खर्चा पानी के लिए पैसे नहीं देने के कारण अपनी नानी से विवाद किया और इसी दौरान डंडे से पीट-पीट कर अपनी नानी की जान ले ली और अपनी मां के ऊपर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।