फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में चार सौ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Digvijay Singh Updated Tue, 09 Sep 2025 07:25 PM IST

धमतरी जिले के ग्राम अछोटा के करीब चार सौ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंच कर सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा दे दी है।जिससे भाजपा में हड़कंप मच गया है,इस्तीफा देने वालो में जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण और ग्रामीण शामिल है।ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल में दीनदयाल उपाध्याय योजना के नाम पर शासकीय जमीन को बेच दिया गया।तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर करीब 15 लाख रुपए गबन कर दिया गया।गांव में तालाबों से मुरुम को अवैध रूप से निकाल कर सरपंच द्वारा बेच दिया गया।जिसकी शिकायत प्रशासन और भाजपा के बड़े नेताओं से की गई,जांच में भ्रष्टाचार होना सही पाया गया।इसके बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नही हो रहा है,ग्रामीणों ला आरोप है कि प्रशासन और भाजपा नेताओं के पास कई बार शिकायत कर चुके है।इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है,जिससे ग्रामीण काफी आहत है।ऐसे में करीब चार सौ की संख्या में ग्रामीण भाजपा कार्यालय इस्तीफा देने पहुँचे थे।वही इस्तीफा लेने के लिए कार्यालय में कोई नही था।ऐसे में ग्रामीण कार्यालय के गेट में इस्तीफा पत्र चिपका कर चले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें