फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में वन पट्टाधारी किसान मायूस, पंजीयन के बाद भी किसानों का रकबा दिखा रहा शून्य

Digvijay Singh Updated Tue, 25 Nov 2025 05:29 PM IST

छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जोर शोर से चल रहा है।जिससे किसानों में काफी खुशी देखने को मिल रही है।लेकिन दूसरी ओर वन पट्टाधारी किसान मायूस और हताश नजर आ रहे है।पंजीयन के बाद भी किसानों का रकबा शून्य दिखा रहा है।ऐसे में किसान अपने उपज को बेचने को लेकर चिंतित हो गए है।धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के हिर्रीडीह और बोकरा बेड़ा के किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष सभी किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा था।वही इस साल भी धान बेचने पंजीयन कराए है।लेकिन ऑनलाइन पोर्टल में उनका रकबा शून्य दिखा रहा है। किसानों ने कहा कि सभी किसानों को सहकारी समिति से खरीफ फसल के लिए ऋण दिया गया है,ऐसे में अगर धान नही बिकने पर कर्ज कैसे चुकाएंगे।जिसके चलते किसानों ने धान बेचने की अनुमति देने की गुहार प्रशासन से लगाई है।फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारी का कहना है एग्रीस्टेक से सुधार के बाद किसान धान बेच सकते है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें