फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में बरड़िया ज्वैलर्स में हुए गोलीकांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

धमतरी के बरड़िया ज्वेलर्स में हुए चर्चित गोलीकांड का खुलासा हो गया है, मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।वही पुलिस ने आज सोमवार को दोनो आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला, इस दौरान दोनो आरोपी कान पकड़ कर चल रहे थे। बता दे कि 13 मई 2025 की रात धमतरी में बठेना अस्पताल के पास बरड़िया ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाश घुस गए थे और दुकान के संचालक भंवर लाल बरड़िया को पिस्टल दिखा कर डराने धमकाने लगे। इसी दौरान उसकी बेटी आ गई, आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर उसे घायल कर दिया, पिता पुत्री के चिल्लाने पर आरोपी वहाँ से भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल किया, वही पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों का पता लगाया, और पुलिस ने एक आरोपी कुँवर सिंह को गोवा और दूसरे आरोपी अमरपाल को रायगढ़ छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर धमतरी लाया, दोनो आरोपी भिंड मध्यप्रदेश का रहने वाला है।दोनो आरोपी और उसका एक साथी लूट के इरादे से आये थे। पुलिस का कहना है कि दोनो आरोपी ट्रक डाइवर है, जो फ्लाई ऐश लेकर धमतरी आते जाते थे, और दोनो ने ज्वेलर्स दुकान में लूट का प्लान बनाये थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें