फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर-निगम धमतरी में डीजल घोटाले समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Digvijay Singh Updated Wed, 20 Aug 2025 10:08 PM IST

नगर-निगम धमतरी में कथित डीजल घोटाले समेत विभिन्न मुद्दे को लेकर आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर के बैनरतले रैली निकाल प्रदर्शन किया गया। यहां रैली मकई गार्डन से होते हुए गोलबाजार,सदर बाजार होते हुए ईतवारी बाजार से निगम कार्यालय पहुंची। जहां पुलिस द्वारा बेरीकेट्स लगाकर रोकने की कोशिश की गई। कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए पहले बेरीकेट्स को गिराकर आगे बढ़े और एक साथ दो बेरीकेट्स को पुनः गिराकर सीधे गेट के सामने पहुंच गये। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि नगर निगम में हुए डीजल घोटाले के आरोपियों पर कार्यवाही हो। पीएम आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को किश्त की राशि जल्दी जारी करें। अर्जुनी गोठान से गौमाता की चोरी हुई थी जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करें। राशन कार्ड बनाने हेतु नियम में सरलीकरण किया जाये। नयापारा वार्ड अधूरे सामुदायिक भवन का निर्माण जल्द हो। पेंशन प्रदान करने हेतु नियमों में सरलीकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस द्वारा और उग्र आंदोलन किया जायेगा।वही अधिकारी ने कहा कि डीजल घोटाला के जांच अधिकारी बनाया गया है।15 दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपने कहा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें