फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: लापता हुए कवर्धा के हेमंत का 11 दिन बाद मिला सुराग, गायब होने का किया ड्रामा, ऐसे हुआ खुलासा

अनुज कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 09:36 PM IST

धमतरी के गंगरेल बांध से 25 मई को लापता हुए कवर्धा के हेमंत चंद्रवंशी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। हेमंत ने आर्थिक तंगी और घरेलू कारणों से गायब होने का ड्रामा रचा था। पुलिस को शुरू से शक था कि वह पानी में नहीं डूबा, बल्कि कहीं भाग गया है। 24 मई को हेमंत अपने एक कर्मचारी के साथ गंगरेल बांध रिसॉर्ट में रुका था। अगले दिन सुबह, वह कर्मचारी के साथ अंगारमोती मंदिर के पीछे बांध में नहाने गया। हेमंत ने कर्मचारी को ब्रश लाने भेजा और इस दौरान गायब हो गया। कर्मचारी के लौटने पर हेमंत का मोबाइल, कपड़े और चप्पल वहां मिले, जिससे डूबने की आशंका जताई गई। रूद्री पुलिस ने गोताखोरों और अंडर वाटर कैमरे से खोजबीन की, लेकिन हेमंत का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने टेक्निकल जांच शुरू की और हेमंत के दूसरे मोबाइल नंबर के जरिए पता लगाया कि वह गंगरेल से दिल्ली पहुंच गया। पुलिस उप अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि हेमंत के बयान के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। धमतरी के गंगरेल बांध से 25 मई को लापता हुए कवर्धा निवासी हेमंत चंद्रवंशी के मामले में पुलिस को सुराग मिला है। आर्थिक तंगी और घरेलू कारणों से हेमंत ने गायब होने का ड्रामा रचा। 24 मई को वह अपने कर्मचारी के साथ गंगरेल बांध रिसॉर्ट में रुका था। अगले दिन नहाने के दौरान कर्मचारी को ब्रश लाने भेजकर वह गायब हो गया। पुलिस ने गोताखोरों और अंडर वाटर कैमरे से खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। टेक्निकल जांच से पता चला कि हेमंत दिल्ली पहुंच गया। पुलिस उप अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जल्द ही बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें