फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Mon, 08 Dec 2025 08:03 PM IST

धमतरी जिले में फिर मामूली बात को लेकर एक युवक को चाकू मार कर हत्या कर दी गई।वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कट्टा लहराते हुए वहां से फरार हो गए। वही सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी,पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा बी दोनर में रोहित कुमार नाग 23 वर्ष पिता रामाधार नगर ग्राम ठेलकाबोड़ कांकेर निवासी अपने मौसी के घर काम करने के लिए आया हुआ था। रविवार की रात उसको कुछ युवकों ने चाकू मार कर गंभारी रूप से घायल कर दिया था।जहां उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।रोहित के मौसी के लड़के यादराम ढीमर ने बताया कि रोहित उसकी बड़ी मां का लड़का है उनके घर में काम करने के लिए एक माह से सेमरा आया हुआ था। रविवार को वे दोनों खेम पटेल के ट्रैक्टर में धान खाली करने कुरूद मंडी गए थे,काम खत्म करने के बाद दोनों घर आए और खाना खा रहे थे। इस दौरान उसके घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। जिसको रोहित मना करने घर से बाहर निकाला,तभी कुछ लोगों ने उसके ऊपर चाकू से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया।तभी यादराम ढीमर बाहर निकाला तो देखा कि बाइक में पांच लोग थे और एक युवक कट्टा लहराते हुए धमकी भी दे रहा था,जिसमें से दोनर का चंद्रशेखर शामिल भी है।वही रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिससे इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें