फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में सड़क हादसे में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

धमतरी जिले के सीमा से लगे एक गांव में बीते दिनों एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक महिला घायल हो गई थी।जिससे इलाज के लिए धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मृतिका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से आज मिली जानकारी के अनुसार गुरुर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप कुमार की भतीजी खोमिन साहू 6 दिसंबर की रात खाना खाने के बाद अपने पति के साथ टहलने निकली थी। तभी उसे एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने ठोकर मार दिया और मौके से फरार हो गया। जिसे इलाज के लिए गुरुर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए उससे धमतरी शहर के श्रीराम अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान 11 दिसंबर की रात उसकी मौत हो गई। वहीं आज को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौप दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 11 दिसंबर को खोमिन साहू की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जाम कर हंगामा किया गया। मृतिका के  परिवार वालों ने अस्पताल के डॉ के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया गया है,जिसके चलते खोमिन साहू की मौत हुई है।हालांकि मृतिका के परिजनों द्वारा अभी शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें