फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari News: धमतरी के सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाइयां, जानें वजह

Wed, 18 Feb 2026 10:56 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी मिडिल स्कूल के 35 बच्चों ने अपने हाथ को ब्लेड, पिन और कांटों से काट लिए। जिसके बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। पूरा मामला धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक के दहदहा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में हुई। प्रभावित बच्चों में कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी बच्चों के हाथों पर ब्लेड या पिन से बने गहरे निशान देखे गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। डॉक्टरों की टीम स्कूल पहुंची और बच्चों की जांच की गई। अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) द्वारा घटना की जांच की जा रही है। कलेक्टर ने जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पालकों ने बताया कि बच्चे सभी एक दूसरे को देखकर अपने हाथों का काटने का जवाब देते हैं। इसमें करीब 35 बच्चे हैं और सभी छठवीं से लेकर आठवीं तक शामिल हैं। इसमें लड़कियां भी शामिल हैं। पालकों ने बताया कि इस तरीका के कार्य घर में नहीं करते हैं। स्कूल में आकर ही ऐसा कार्य किए होंगे और बच्चे कभी नशा भी नहीं करते हैं,और स्कूल में बहुत लापरवाही है जिसके लिए सुरक्षा भी करना चाहिए।

माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पुनीत राम साहू ने बताया बच्चों ने अपने बाएं हाथ को काटा है। इसमें से करीब 30 से 35 बच्चे हैं। बच्चों ब्लेड से बबुल काटा एस कृत्य किया हैं। प्रचार्य ने यह भी बताया कि सभी बच्चों ने अपने घर पर ही इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि 13 फरवरी को संज्ञान में आया। इसके बाद उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी गई। और जांच के लिए निवेदन किया गया इसके बाद 16 तारीख के बाद से काउंसलिंग की जा रही जारी है। इस संबंध में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया 4- 5 दिन पहले यह मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें