फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में बदमाशों का उत्पात: कलेक्ट्रेट के पास दुकान में मारपीट, गल्ले से 12 हजार रुपये लूटे; देखें वीडियो

Fri, 06 Mar 2026 07:55 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आए दिन बदमाश किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। बदमाशों ने इस बार एक डेयरी दुकान को निशाना बनाया, जहां देर शाम कुछ युवक पहुंचे और मारपीट कर नगदी लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि जहां इस घटना को अंजाम दिया गया, वहां से मात्र 200 मीटर की दूरी पर कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय स्थित है। ऐसे में बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी में एक बार फिर बदमाश युवकों ने उत्पात मचाया है। चार युवकों ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय मोड़ स्थित डेयरी दुकान में तोड़फोड़ की, संचालक से मारपीट की और गल्ले से पैसे निकालकर भाग गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

डेयरी संचालक हेमंत यदु ने बताया कि 5 मार्च की देर शाम वह दुकान के काउंटर में बैठा था। इसी दौरान चार युवक आए और पैसे की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। डर के कारण वह बाहर निकलकर पास की दुकान में छिप गया।

जब युवक चले गए तो वह वापस दुकान पहुंचा। वहां सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और गल्ले में रखे 12 हजार रुपये भी गायब थे। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। वहीं इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें