फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिलासपुर में होटल के सामने चली छह राउंड गोलियां, फायरिंग से दो घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में मंगलवार देर रात गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। तिवारी होटल के सामने अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि बिना नंबर की गाड़ी में सवार होकर तीन लोग मौके पर पहुंचे थे। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने एक के बाद एक लगभग छह राउंड फायर किए। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास अफरा-तफरी मच गई और पूरा इलाका दहशत में आ गया। घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें