बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजा है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि महादेव ऐप एक सट्टेबाजी पोर्टल है। जिसके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चल रहा है। रायपुर ईडी कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम भी सामने आया है। इसलिए हमने रणबीर कपूर को सेक्शन 50 पीएमएलए का समन जारी किया। वह आज पेश नहीं हुए। लेकिन ईमेल के जरिए उन्होंने एक हफ्ते का समय मांगा है।