फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Digvijay Singh Updated Mon, 29 Sep 2025 05:32 PM IST

बिलासपुर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद इलाके मे हड़कंप मच गया है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र मे रहने वाले युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम संस्कार है जो भोपाल में रहकर नीट की तैय्यारी कर रहा था। युवक नवरात्री और दहशरा के मौके पर अपने घर बिलासपुर आया था। आज सुबह किसी कारणवश उसने घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी घटना को लेकर आशंका जताया जा रही है कि युवक डिप्रेशन में रहा होगा,जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।वही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ क रही है। पुलिस पुरे मामले मे जांच-पड़ताल कर रही है मौत के कारणो का फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणो का स्पष्ट जानकारी सामने आयेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें