फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में धर्मांतरण का खेल!: स्थानीय लोगों ने थाना परिसर में किया हंगामा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Updated Sun, 05 Jul 2026 03:11 PM IST

बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित लायंस क्लब भवन के पास आयोजित एक प्रार्थना सभा उस समय विवादों में घिर गई, जब हिंदू संगठनों ने वहां कथित धर्मांतरण का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम का विरोध करते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थिति को देखते हुए तारबाहर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में भोले-भाले हिंदू परिवारों, महिलाओं और बच्चों को बीमारी ठीक करने, बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाने, नशे की लत छुड़ाने तथा अन्य समस्याओं के समाधान का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। संगठन ने इसे सुनियोजित धर्मांतरण का प्रयास बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें