फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में छड़ से भरा ट्रक पलटा, केबिन में मिला गांजा, चालक फरार

Digvijay Singh Updated Wed, 03 Dec 2025 04:55 PM IST

बेमेतरा जिले में सड़क हादसा एक तस्करी के खुलासे में बदल गया। दरअसल, रायपुर से प्रयागराज जा रहा लोहे की छड़ लेकर निकला एक ट्रक ग्राम बैजी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस की नजर केबिन में छिपाए गए भारी मात्रा में गांजे पर पड़ी तो हैरान रह गए। यह एक सामान्य सड़क दुर्घटना लग रही थी, लेकिन पुलिस ने ट्रक को खंगाला तो पूरा मामला गांजा तस्करी से जुड़ा निकला। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। गांजे को लोहे की छड़ों के नीचे व केबिन के भीतर छुपाकर रखा गया था। इससे यह प्रमाण हो रहा है कि छड़ की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने जेसीबी और मजदूरों की मदद से ट्रक से छड़ उतारकर गांजा निकाला है। जब्त किए गए गांजे की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। वहीं, फरार चालक के बारे जानकारी ली जा रहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें