फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बालोद में आरक्षक ने हॉस्पिटल की नर्स से की बदतमीजी, फिर मचा हंगामा, विभाग ने किया सस्पेंड

अनुज कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 09:00 AM IST

बालोद जिले में वर्दी वाले की बदतमीजी का मामला सामने आया है। जहां जिले के सबसे बड़े अस्पताल में हंगामा किया गया है। यूं तो पुलिस विभाग अनुशासन में रहना सिखाता है। अनुशासन भंग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी करते हैं। लेकिन जब पुलिस वाले ही शराब के नशे में अनुशासन भंग कर दे और किसी महिला कर्मचारी से बदतमीजी कर हंगामा करें तो जरा सोचिए आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा जिला अस्पताल में हंगामा करने वाले आरक्षक को सस्पेंड करते हुए अपराध भी पंजीबद्ध किया गया है। पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। ऐसा ही मामला सामने आया बालोद से जहां जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रही। एक नर्स के साथ एक आरक्षक महेश्वर मटियारा शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए नर्स के साथ बदतमीजी और दुर्व्यवहार करने लगा। इस दौरान वहां के अन्य स्टॉफ द्वारा पुलिस आरक्षक को ऐसा करने से मना किया तो हंगामा करने लगा। जिसके बाद कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि बालोद जिला चिकित्सालय में पवन ठाकुर जो कि इलाज करवा रहा था। जिसे देखने के लिए उसका दोस्त महेश्वर मटियारा देखने के लिए गया हुआ था। जहां उसने स्टाफ नर्स के साथ बदतमीजी और दुर्व्यवहार किया था। इसके संदर्भ में स्टाफ नर्स ने कोतवाली थाने में सूचना दी थी। अस्पताल में मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ के द्वारा उसे रोका भी गया। लेकिन वो नहीं माना। थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें