फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में इनडोर स्टेडियम में हुआ योग दिवस का आयोजन, विधायक से लेकर अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल

अनुज कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 10:34 AM IST

बालोद जिले की इनडोर स्टेडियम में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली बच्चों ने एक साथ योग किया। यहां योग "योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" की थीम पर मनाया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग वैश्विक मंच पर पहचान बना चुका है। भारत की योग आधारित अर्थव्यवस्था अब 20,000 करोड़ से अधिक की हो चुकी है और एक लाख से अधिक प्रमाणित योग शिक्षक दुनिया के 190 देशों में सक्रिय हैं। बालोद जिले के इनडोर स्टेडियम में सुबह सात से स्कूली बच्चे प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न नेता और जनप्रतिनिधि संयुक्त रूप से योग करते हुए नजर आए यहां पर योग शिक्षक ने योग के सभी आसान की जानकारी देते हुए उन्हें योग कराया और प्राणायाम भी कराया इस दौरान योग से जुड़ी बातों को सभी योगा करने वाले लोगों के बीच में रखा गया और योग के फायदे से भी अवगत कराया गया है। विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि एनएसएसओ के हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, देश के लगभग 2.5 करोड़ घरों में कम से कम एक सदस्य नियमित रूप से योग करता है, जो योग के प्रति जन-सामान्य की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है जो तन, मन और आत्मा को संतुलित करती है। योग की उत्पत्ति आदि योगी शिव से मानी जाती है और इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्यवस्थित रूप में महर्षि पतंजलि ने प्रस्तुत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, बीजेपी जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख,कलेक्टर दिव्या मिश्रा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, कृष्णकांत पवार, पवन साहू, यज्ञदत्त शर्मा, तोमन साहू दुर्गानंद साहू, कमलेश सोनी, संजय शानू साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें