फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: हर घर तिरंगा के साथ अब हर घर स्वच्छता भी, हाथों में झाड़ू लिए सार्वजनिक जगहों पर उतरे जनप्रतिनिधि

अनुज कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 11:37 AM IST

बालोद जिले में हर घर तिरंगा अभियान के साथ हर घर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत गांव-गांव अब नेता जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी सफाई करते नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही महत्वपूर्ण रूप से जल संरक्षण जैसे विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बात करें तो बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के आसपास लगे हुए गांव पुरूर चितौड सहित अन्य गांव में आज सुबह से यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने बताया कि 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देगा। यहीं नहीं प्रदेश सरकार का यह अभियान स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाकर यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती प्रदान करता है यह अभियान काफी अच्छा है और सभी जनप्रतिनिधि एक मंच पर एक साथ इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की और आज से पूरे बालोद जिले में इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों की जा रही है और विशेष कर जनपद स्तर पर एक जगह एकत्र होकर सभी इस अभियान को कर रहे हैं। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू हाथों में झाड़ू लेकर साफ सफाई करते नजर आए तो वहीं जनपद पंचायत के सीईओ सहित स्थानीय सरपंच भी साफ सफाई करते नजर आए। विशेष रूप से घटते हुए जलस्तर को देखते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और गांव गलियों में घूमते हुए व्यर्थ बह रहे पानी को सुरक्षित करने लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें