अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला कार्यक्रम के बीच चीखती चिल्लाती हुई हंगामा करने लगी। यह सब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देख रहे थे। सीएम ने महिला को अपने पास बुलाया और प्रशासन को निर्देश किया कि महिला की हर संभव मदद की जाए। साथ ही महिला को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भी भेजवाया गया। बताया जा रहा है कि यह महिला पेट की किसी बीमारी से ग्रसित है और उसका इलाज कोई अस्पताल नहीं कर रहा है। इसी को लेकर वह परेशान और निराश थी और वह मुख्यमंत्री के भरे कार्यक्रम में हंगामा मचाया।