फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगुजा के उदयपुर विकासखंड में स्कूल में ताला बंदकर शराब के नसे में लोटते शिक्षक का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में जहां आज 16 जून को स्कूल खुल गए हैं और सरकार शाला प्रवेश उत्सव मना रही है तो वहीं सरगुजा जिला के उदयपुर विकासखंड क्षेत्र में स्कूल में ताला बंद कर शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर लोटते होने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला सरगुजा जिला के उदयपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक शाला देव टिकरा का है,जहां शिक्षक रजक राम स्कूल का ताला नहीं खोला और शराब के नशे में धूत होकर सड़क पर लोटते हुए नजर आए।स्कूल में दिन भर ताला लग रहा कोई भी बच्चा स्कूल में नहीं बैठ पाए।स्कूली बच्चों के परिजन स्कूल से टीसी कटवाने के लिए अब मजबूर हो रहे हैं।इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद शिक्षा विभाग अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा से दूरभाष पर चर्चा करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें