विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर चंडीगढ़ पीजीआई के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. संजय भड़ाडा ने बताया कि खान-पान और रहन-सहन में की जा रही लापरवाही मधुमेह जैसी बीमारियों का प्रमुख कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि लोग शारीरिक श्रम और नियमित व्यायाम नहीं कर रहे हैं, जिससे मोटापा बढ़ रहा है और मधुमेह जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है। प्रो. भड़ाडा ने लोगों से जीवनशैली सुधारने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी।