हरियाणा के आईपीएस पूरण कुमार आत्महत्या मामले को लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-24 स्थित वाल्मीकि मंदिर में महापंचायत की बैठक से पहले राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज ने एक बैठक की। उन्होंने पूरण कुमार मामले में जल्द न्याय की मांग की। शाम 6:00 बजे मंदिर के पास कैंडल मार्च भी निकलने का फैसला किया है।