टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग का आयोजन 22 नवंबर से होने जा रहा है। पांच दिवसीय लीग में कुल 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबले लीग के आधार पर खेले जाएंगे। बुधवार को सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में टूर्नामेंट के आयोजकों की ओर से मुकाबलों के बारे में जानकारी दी गई और इसी के साथ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया। इस मौके पर टीमों के कप्तान और खिलाड़ी भी वहां मौजूद रहे।