सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में शुक्रवार को गुरु कन्हैयालाल नृत्य कला संगम की ओर से नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कथक के गुरु कन्हैयालाल शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। गुरुजी के छोटे बेटे योगेश शर्मा के नेतृत्व में उनके पोते-पोतियां, उन्नति शर्मा, अक्षय शर्मा और लक्ष्य शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। सारंगी, तबला, हारमोनियम और सितार संगत के साथ गणेश वंदना, शुद्ध कथक, दुर्गा स्तुति और शिव तांडव प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत झांसी की रानी के बोल परलोक सिधारे पति अब कैसे जिऊंगी...से की गई। प्रस्तुति देखकर सभी ने उनका तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।