चंडीगढ़ और नॉर्थ रीजन में पशु कल्याण के लिए काम करने वाले रजिस्टर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट सहजीवी ने शहर के सेक्टर 38 वेस्ट में स्थित सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) में बेहद खराब हालात और सिस्टेमेटिक कुप्रबंधन को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। सहजीवी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) निक्की लत्ता गिल ने हाल ही में एसपीसीए सेक्टर 38 वेस्ट से पशुओं को रायपुर कलां एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) में स्थानांतरित करने की गलत योजना का मुद्दा भी उठाया, क्योंकि सरकारी शेल्टर में मरम्मत और रिपेयर का काम होना है, जो अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है। उन्होंने मीडिया को रायपुर कलां में पशुओं - मुख्य रूप से कुत्तों की भयानक स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।