भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 25 जनवरी को अवकाश के चलते पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा राज्य सरकार के आदेशानुसार आज शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलवाई गई।