चंडीगढ़ के मलोया आरसी दो स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद डीएसपी ट्रैफिक धीरज कुमार ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया और नशे की लत लग जाने पर उसे छुड़वाने के समाधानों के बारे में बताया। स्कूल हेड पंकेश कुमार, शिक्षक हेमराज, काउंसलर सुमिता ठाकुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।