चंडीगढ़ के सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में शुक्रवार से तीन दिवसीय पेक फेस्ट शुरू हो गया है। इस साल की थीम “रेट्रोग्रेड रिबेलियन” है, जो कि पुरानी यादों को रचनात्मकता और इनोवेशन के साथ जोड़ता है। इस बार फेस्ट में संगीत, संस्कृति, प्रौद्योगिकी और मनोरंजन का एक संगम होगा। वीरवार को पेक में विंटेज गाड़ियों की निकाली रैली निकाली गई। साथ ही पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर भी फ्लैश मॉब कर पेक फेस्ट के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।