चंडीगढ़ पुलिस ने एक हैकर को किडनैपरों के चंगुल से छुड़वाया है। पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छह महीने से किडनैप महाराष्ट्र निवासी एथिकल हैकर मनीष भांगले को छुड़ा लिया है। पकड़े गए अपहरणकर्ताओं की पहचान रंजीत सिंह निवासी गुरदासपुर और रवि शर्मा निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।