फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंडीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 02:48 PM IST

चंडीगढ़ के सेंटरा मॉल लाइट प्वाइंट पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक बाल बाल बच गया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। मृतक की पहचान झमपुर निसासी अर्जुन के रूप में हुई है। झामपुर निवासी बाइक पर सवार दो युवक फिल्म देखने जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक सेक्टर 26 मंडी से आ रहा था। सेंट्रा मॉल लाइट प्वांट पर बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। पुलिस ने तुरंत घायल को सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एरिया डीएसपी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से भाग गया। लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें