फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर बी प्राक को गैंगस्टर धमकी: लॉरेंस गैंग ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती, पुलिस जांच में जुटी

पंजाबी सिंगर बी प्राक को धमकी मिली है। लॉरेंस गैंग ने सिंगर से दस करोड़ की फिरौती मांगी है। पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई है। इससे पहले सिंगर दिलनूर को ही पांच जनवरी को दो बार फोन भी आया था। लेकिन दिलनूर ने कॉल रिसीव नहीं की थी। छह जनवरी को भी विदेश के नंबर से फोन किया गया था। एएनआई के अनुसार, पंजाबी गायक दिलनूर ने एसएसपी मोहाली के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल आए हैं। कॉल करने वाले ने खुद को अरजू बिश्नोई बताया और गायक दिलनूर से कहा कि वह अपने दोस्त, बॉलीवुड और पंजाबी गायक बी प्राक के लिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती का संदेश दें। कॉल करने वाले ने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के अंदर फिरौती की रकम नहीं दी गई तो बी प्राक को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें