पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री और अकाली दल के गुरदासपुर जिला प्रधान सुच्चा सिंह लंगाह सोमवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में सरेंडर करने पहुंचे। बता दें कि सुच्चा सिंह पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया जिसके बाद मामले में गुरदासपुर में केस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ अदालत ने सुच्चा सिंह को गुरदासपुर की अदालत में ही सरेंडर करने को कहा है।